spot_img
Thursday, June 4, 2026
HomeBreakingकई ज़िलों से कूलर-पंखा सप्लाइ के नाम पर करोड़ों की ठगी, मोतिहारी...

कई ज़िलों से कूलर-पंखा सप्लाइ के नाम पर करोड़ों की ठगी, मोतिहारी के शिकार व्यवसायियों का एसपी से गुहार

-

मेतिहारी। निखिल विजय कुमार सिंह।


ठगी के शिकार हुए दुकानदार पहुंचे एसपी दरबार
Motihari Latest news-बुधवार को मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात के जनता दरबार में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी पहुंचे। सभी ने एक व्यक्ति द्वारा कूलर और पंखे की सप्लाइ के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज करायी।

ठगी करने का आरोपित की पहचान पूर्वी चम्पारण ज़िले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र के जीवधारा निवासी अमन जायसवाल रूप में की गयी है। बताया गया है कि इसने मोतिहारी सहित मुज़फ़्फ़रपुर व गोपालगंज के अलावा आसपास के कई ज़िलों से आपूर्ति के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले हैं। व्यवसायियों ने बताया है कि अमन जायसवाल ने करीब 20 करोड़ रुपये वसूला है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।


झूठे वादे कर एडवांस में वसूले पैसे
व्यवसायियों ने बताया-

आरोपित अमन जायसवाल, जो जीवधारा का रहने वाला है, ने सीजन शुरू होने से पहले कई दुकानदारों से एडवांस में लाखों रुपए यह कहकर ले लिए कि वह उन्हें कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाइ करेगा। लेकिन तय समय पर ना तो कोई सामान मिला और ना ही रुपए वापस किए गये।


संपर्क टूटने के बाद हुआ शक
जब सामान नहीं आया तो दुकानदारों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। बाद में जब वे उसके घर पहुंचे तो वहां भी ताला बंद मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह फरार हो चुका है।


कई जिलों के दुकानदार हुए ठगी के शिकार
व्यवसायियों ने बताया कि अमन जायसवाल ने सिर्फ मोतिहारी ही नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और आसपास के अन्य जिलों में भी कई दुकानदारों को ठगा है। सभी ने सीजन से पहले ऑर्डर देकर पूरा एडवांस भुगतान किया था, लेकिन किसी को भी ना सामान मिला और ना ही पैसे लौटे।


व्यवसायियों की मांग – हो कार्रवाई
ठगी से परेशान व्यवसायियों ने एसपी से गुहार लगाई कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनकी रकम की रिकवरी कराई जाए। उनका कहना है कि इस ठगी से उनका व्यापार ठप हो गया है और वे आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुके हैं।


एसपी ने दिये जांच के आदेश
एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

फोटो कैप्शन- एसपी के जनता दरबार में पहुँचे ठगी के शिकार मोतिहारी के व्यवसायी। फोटो- देश वाणी।

आरोपित अमन जायसवाल – फ़ाइल फोटो।

Multi-District Cooler-Fan Supply Scam Worth Crores; Victimized Motihari Traders Appeal to SP for Justice

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts