spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBreaking"सामाजिक न्याय परिचर्चा" के मंच पर असामाजिक हुए आरजेडी के कुछ नेता,...

“सामाजिक न्याय परिचर्चा” के मंच पर असामाजिक हुए आरजेडी के कुछ नेता, मंच पर बैठने को लेकर मचा बवाल

-

रक्सौल| अनिल कुमार।


Motihari Latest News| Raxaul|

रक्सौल में आरजेडी की “सामाजिक न्याय परिचर्चा” के मंच पर दल के कुछ स्थानीय नेता असामाजिक हो गये और मंच पर बैठने को लेकर मचा बवाल मचा दिया। स्थिति बिगड़ते देख वहां मौजूद प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम रुका रहा, जिसके बाद सब कुछ सामान्य होने पर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

राजद द्वारा बुधवार को लक्ष्मीपुर स्थित एक रिसोर्ट में सामाजिक न्याय विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए, लेकिन शुरू होने से पहले ही मंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया, जिससे माहौल गरमा गया। बीजेपी के एक नेता ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी के अधिकांश कार्यक्रमों में मंच पर बैठने के लिए बवाल होता है।

रक्सोल में RJD की “सामाजिक न्याय परिचर्चा”

मंच पर बैठने को लेकर दो स्थानीय नेताओं में विवाद

कार्यक्रम शुरू होने से पहले दो स्थानीय नेताओं के बीच मंच पर बैठने को लेकर तकरार हो गयी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। इससे हॉल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।


वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित

स्थिति बिगड़ते देख वहां मौजूद प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम रुका रहा, जिसके बाद सब कुछ सामान्य होने पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


वरिष्ठ नेताओं ने सामाजिक न्याय पर रखे विचार

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री सह विधायक इसरायल मंसूरी, पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू, प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव और प्रदेश प्रभारी अनिल कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने सामाजिक न्याय की अवधारणा, वर्तमान समय में इसकी जरूरत और पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।


राजद की प्रतिबद्धता को दोहराया गया

नेताओं ने कहा कि राजद हमेशा से वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाती रही है और सामाजिक समानता के लिए पार्टी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।


स्थानीय नेतृत्व की भूमिका

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने किया। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, रामबाबू यादव, सुरेश यादव, रवि मस्करा, राजू सिंह, मदन गुप्ता, मंजू साह, प्रेमचंद्र यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


फोटो कैप्शन:
सामाजिक न्याय पर आरजेडी की परिचर्चा में मंच को लेकर मचा बवाल

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts