spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBig Breakingरामगढ़वा में 2 करोड़ की अफीम और ₹2.40 लाख नकद जब्त, अंतरराष्ट्रीय...

रामगढ़वा में 2 करोड़ की अफीम और ₹2.40 लाख नकद जब्त, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

-


छापेमारी में झारखंड के तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

रामगढ़वा (रक्सौल)। झारखंड के चतरा जिले का कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर अनूप यादव को एसटीएफ और रामगढ़वा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो अन्य तस्कर – मंटू पासवान (चतरा) और अर्जुन पासवान (गया) भी पकड़े गए। पुलिस ने इनके पास से ₹ दो करोड़ कीनअफीम व 2.40 लाख रुपये नक़द भी ज़ब्त किये हैं।


आम के बगीचे में हो रही थी मादक पदार्थों की डील

पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया-

“पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैंसड़ा गांव के पास एक आम के बगीचे में बड़ी मात्रा में अफीम की डील हो रही है। इसी सूचना पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने तुरंत संयुक्त कार्रवाई की।”


4 किलो अफीम और ₹2.40 लाख नकद ज़ब्त-

छापेमारी के दौरान तीनों तस्करों के पास से 4 किलो अफीम बरामद की गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही ₹2 लाख 40 हजार नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं।


नेपाल से लाई जाती थी अफीम, पंजाब भेजी जाती थी आगे-

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ये अफीम नेपाल से लाई जाती थी और आगे पंजाब भेजी जाती थी। इससे साफ है कि तस्करी का यह गिरोह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तहत सक्रिय था।


गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस को शक है कि इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस टीम में कई अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, एसआई मनीष कुमार और एसआई सुमित कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।


फोटो कैप्शन:
रामगढ़वा में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर, जब्त की गयी अफीम और नकद के साथ पुलिस टीम. Photo- DeshVani

Motihari |Raxaul | Opium Worth ₹2 Crore and ₹2.40 Lakh Cash Seized in Ramgarhwa; International Drug Smuggler Among Three Arrested

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts