spot_img
Thursday, May 21, 2026
HomeBreakingराष्ट्र के लिए योगदान और राष्ट्र हित में चिंतन आवश्यक

राष्ट्र के लिए योगदान और राष्ट्र हित में चिंतन आवश्यक

-

पटना।जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

राष्ट्र के लिए योगदान और राष्ट्र हित में चिंतन आवश्यक है, इसके लिए अपने पूर्वजों से सीख लेने और उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने की जरूरत है। उक्त बातें ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहीं।

उन्होंने कंकड़बाग स्थित ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के मुख्य कार्यालय में बुधवार को आयोजित लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ जयंती मानने से हमलोगों की जबावदेही खतम नहीं होती है बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करने की जरूरत है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की  संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा, सह-संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव (एससी/एसटी विंग) आशा देवी,  राष्ट्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजली सिन्हा, राष्ट्रीय उपसचिव किरण, राष्ट्रीय शैक्षिक प्रभारी सीमा कुमारी, राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव श्वेता बॉबी, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सूरज कुमार, पटना के सक्रिय सदस्य गौरीशंकर प्रसाद, गिरिजा देवी एवम  राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

लाल बहादुर शास्त्री जी और महात्मा गांधी जी चित्र पर उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपने अपना अपना विचार व्यक्त किया। 

ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की संस्थापिका पूजा सिन्हा ने कहा कि  महात्मा गांधी से यह शिक्षा ग्रहण करना चाहिए कि आप अपने जीवन में इस तरह संकल्पित हो जिसका कोई विकल्प न हो जैसे गांधी जी ने भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने हेतु संकल्पित हुए थे। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का नारा है “जय जवान जय किसान”। यदि हम लोग भारत के जवान का सम्मान करना चाहिए ताकि वे अपने बुलंद हौसले के साथ देश की रक्षा करते रहे उनका ऐसा करने हमलोग सुरक्षित रहेंगे। उसी तरह किसान यदि खुशहाल रहेगा तो देश भी खुशहाल रहेगा।

ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की राष्ट्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजली सिंह ने दोनों लोगों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें इन लोगों से यह शिक्षा लेनी चाहिए की स्थिति चाहे जितने भी प्रतिकूल हो उसको हम कैसे अनुकूल बना सकते हैं।  राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव श्वेता बॉबी ने सादगी एवं स्वच्छता की शिक्षा लेने की बात कही। 

कार्यक्रम के अंत में ह्यूमन राइट डिफेंडर के सभी अधिकारी एवं सक्रिय सदस्य ने मिलकर  लालबहादुर शास्त्री के “जय जवान जय किसान”  के नारे लगाए और महात्मा गांधी के प्रार्थना  “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” को   गाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts