spot_img
Friday, July 3, 2026
HomeBreakingइंटरनेट मीडिया पर पिस्टल लहराने व अश्लील गाना पोस्ट करने का आरोपित...

इंटरनेट मीडिया पर पिस्टल लहराने व अश्लील गाना पोस्ट करने का आरोपित युवक तुरकौलिया से गिरफ्तार

-

मोतिहारी | तुरकौलिया।

इंटरनेट मीडिया पर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल करने व अश्लील गीना पोस्ट करने का आरोपित युवक को पूर्वी चम्पारण की तुरकोलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्दापुर निवासी चंदन कुमार यादव के रूप में की गयी है।

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई-

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के टिकैता गोविंदापुर पंचायत के गोविंदापुर गांव निवासी रमाकांत राय के पुत्र चंदन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।

फेसबुक पर पोस्ट किया था वीडियो-

बताया जाता है कि चंदन ने 10-15 दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट से पिस्टल हाथ में लिए वीडियो और फोटो वायरल किए थे। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उसने 48 घंटे के भीतर युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।

इंटरनेट मीडिया पर अश्लील गाने भी करता था पोस्ट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंदन अश्लील भोजपुरी गाने लिखकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करता था। हालांकि, इस बार उसे हथियार का फोटो वायरल करने के मामले में पकड़ा गया है।

पुलिस कर रही है पूछताछ

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts