spot_img
Friday, June 26, 2026
HomeBig Breakingअखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्ष पद से विदाई, कुटुम्बा विधायक राजेश कुमार...

अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्ष पद से विदाई, कुटुम्बा विधायक राजेश कुमार बने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

-

सोमवार को भितिहरवा आश्रम की यात्रा प्रदेश प्रभारी के रूप अंतिम साबित हुई?

Bettiah|West Champaran|Bhitiharwa|Today’sBigBreaking| हृदयानंद सिंह यादव।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अखिलेश कुमार सिंह की विदाई हो गयी है। उनके स्थान पर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधायक राजेश कुमार (राजेश राम) को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब करीब सात महीने बाद बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

पलायन रोको, नौकरी दोरैली में प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह प्रभारी कृषणा अल्लावरु। फोटोदेश वाणी।

भव्य स्वागत के बाद दो दिन में पद से हटे

सोमवार को अखिलेश कुमार सिंह का पश्चिमी चंपारण स्थित भितिहरवा आश्रम में भव्य स्वागत हुआ था। यहाँ से ही कॉंग्रेस ने सोमवार से “पलायन रोको, नौकरी दो” यात्रा की शुरुआत की थी। जिसमें प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री सिंह के साथ प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल थे।

लेकिन दो दिन बाद, बुधवार को उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजेश कुमार (राजेश राम) को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।

जातीय समीकरण बना कारण?

राजेश कुमार अनुसूचित जाति से आते हैं, और कांग्रेस का यह फैसला दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति माना जा रहा है। दूसरी ओर, एनडीए ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के जरिए दलित वोटों पर मजबूत पकड़ बना ली है, जिससे कांग्रेस को नई रणनीति बनानी पड़ी।

पटना में राहुल गांधी के कार्यक्रम में विरोध

पटना के बापू सभागार में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप थे कि वे तानाशाही तरीके से पार्टी चला रहे थे और घोटालों में लिप्त थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को शिकायत की थी, जिसके बाद पार्टी ने यह बड़ा फैसला लिया।

गंभीर आरोप और अंदरूनी असंतोष

अखिलेश सिंह पर कई आरोप लगे:

  • राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी खुद को दोबारा उम्मीदवार बनाना
  • बेटे आकाश सिंह को महाराजगंज से टिकट दिलवाना, लेकिन चुनाव हार जाना
  • टिकट बंटवारे में लेन-देन के आरोप
  • गलत रणनीति के कारण कांग्रेस को सिर्फ 3 सीटों पर सिमटना पड़ा

किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने इन मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा था, जिसमें गलत नीतियों और राजद से नजदीकी को पार्टी के नुकसान का कारण बताया गया था

बिहार चुनाव की रणनीति का हिस्सा?

इस बदलाव को कांग्रेस की बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। राजेश कुमार को दलित समुदाय में पकड़ मजबूत करने और पार्टी को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गई है

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts