spot_img
Saturday, June 13, 2026
HomeBreakingमोबाइल चार्जर से आईसीपी पार्किंग में कोयला लदे ट्रक में लगी आग,...

मोबाइल चार्जर से आईसीपी पार्किंग में कोयला लदे ट्रक में लगी आग, एसएसबी की तत्परता से टला बड़ा हादसा

-

Motihari |Raxaul NepalBoarderAteastoday’sBigNews by अनिल कुमार।

इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पार्किंग में मंगलवार देर रात कोयला लदी एक ट्रक में आग लग गयी। आग लगने के तुरंत बाद वहां मौजूद एसएसबी 47 वाहिनी के जवानों ने अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया और एक बड़ी दुर्घटना टल गयी।

बताया गया है कि मोबाइल के चार्जर के स्पार्क से आग लगी।

रक्सौल के आईपीसी गोदाम में कोयला लदे ट्रक में लगी आग के बुझाते SSB के जवान। वीडियो- देश वाणी।

एसएसबी के आईसीपी प्रभारी निरीक्षक राजवीर यादव ने बताया कि

उक्त ट्रक बनारस से कोयला लेकर नेपाल के बीरगंज जा रहा था। दस्तावेजों के सत्यापन के लिए ट्रक आईसीपी पार्किंग में खड़ी थी। इस दौरान ट्रक में लगे मोबाइल चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। घटना के समय ट्रक चालक ट्रक से दूर था, जिससे आग तेजी से फैलने लगी।

स्थानीय लोगों ने जब ट्रक में धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, तो तुरंत एसएसबी को सूचना दी। एसएसबी के जवान तुरंत हरकत में आए और अग्निशमन विभाग को बुलाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

कोयला लदा होने के कारण आग तेजी से भड़क सकती थी और आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी चपेट में ले सकती थी, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन एसएसबी के जवानों की तत्परता और समय रहते कार्रवाई की वजह से दुर्घटना टल गयी।

इस घटना से आईसीपी प्रशासन और ट्रक चालकों को भी सतर्क रहने की सीख मिली है। एसएसबी ने सभी चालकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहनों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की है। इस घटना के बाद आईसीपी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है।

फोटो – रक्सौल आइसीपी पार्किंग में कोयला लदे ट्रक में लगी आग

Motihari| Raxaul| Coal-laden truck catches fire in Raxaul ICP parking
SSB’s prompt action prevents major accident

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts