spot_img
Tuesday, June 9, 2026
HomeUncategorizedरक्सौल के गोलू नाश्ता सेंटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं, एक...

रक्सौल के गोलू नाश्ता सेंटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं, एक लाख से अधिक की संपत्ति खाक

-

रक्सौल। अनिल कुमार।
शहर के आर्य समाज रोड में संचालित एक नाश्ते की दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जानमाल के नुक़सान की कोई खबर नहीं मिली है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश प्रसाद द्वारा संचालित गोलू नाश्ता सेंटर में सुबह 4 बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों और अग्निशामक दल ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना के कारण करीब 1 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

अंचलाधिकारी ने घटना की पुष्टि की है-

अंचलाधिकारी शेखर राज ने घटना की पुष्टि की है।उन्होंने मीडिया को बताया है कि

मामले की जांच के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

गोलू नाश्ता सेन्टर के मालिक वार्ड नंबर 10 आर्य समाज रोड निवासी सुरेश प्रसाद कल दुकान बंद कर घर चले गये। जहां अचानक आग लगने पर अफ़रातफ़री मच गयी। आनन-फ़ानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुरेश प्रसाद व अग्निशमन विभाग को दी।

दमकल की टीम ने मौके पर पहुंची। लेकिन दुकान का शटर बंद था। आग लपटें बाहर निकल रही थी।हालाँकि दुकान का शटर तोड़कर आग बुझायी जा सकी। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था।

आग में दुकान का फ्रिज, टेबल-कुर्सियां और अन्य उपकरण पूरी तरह से जलकर खाक हो गये। करीब एक लाख से ज़्यादा का नुक़सान बताया जा रहा है।

Fire breaks out at Golu Nashta Center in Raxaul, no casualties, property worth over one lakh destroyed

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts