Bettiah,रवि कुमार मिश्रा।
बेतिया/नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में अपहृता के पिता ने बरवा बरौली गांव निवासी मोहम्मद गुलरेज पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस को दिए आवेदन में पिता ने बताया है कि उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान जानकारी मिली कि मोहम्मद गुलरेज उसे अपने साथ लेकर चला गया है। पिता का आरोप है कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग को जल्द सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।



