HomeBIHARमोतिहारी में 21 सितंबर को रोजगार मेला, 8वीं पास से ग्रेजुएट तक...

मोतिहारी में 21 सितंबर को रोजगार मेला, 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

मोतिहारी। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 सितंबर 2026 को मोतिहारी स्थित जिला नियोजनालय, महिला ITI मैदान, DM ऑफिस के पीछे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेले में स्थानीय एवं बाहरी लगभग 20 कंपनियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इसमें 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट स्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर रिक्तियां उपलब्ध रहेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता के अनुसार रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अपना बायोडाटा (CV/Resume) साथ लेकर पहुंचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, दिए गए QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जा सकता है।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 72618 12816 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे देने से बचें

जिला नियोजनालय की ओर से अभ्यर्थियों को सावधान किया गया है कि नौकरी या रजिस्ट्रेशन के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। यदि कोई व्यक्ति रोजगार दिलाने या पंजीकरण कराने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 21 सितंबर को निर्धारित स्थल पर पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular