देशवाणी। अनिल कुमार
रक्सौल।
आदापुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रक्सौल-घोड़ासहन नहर पथ पर धबधबवा गांव के समीप बड़ी कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यूएसए निर्मित पिस्टल के साथ एक बाइक सवार युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया आरोपी हरसिद्धि थाना क्षेत्र का रहने वाला 23 वर्षीय अभिषेक कुमार है। आदापुर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी ने बताया कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से जा रहा था। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश में वह बाइक समेत गिर पड़ा, जिसके बाद जवानों ने खदेड़कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने विदेशी पिस्टल और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा जा रहा है।



