HomeBIHARमोतिहारीलायंस क्लब के सहयोग से मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का...

लायंस क्लब के सहयोग से मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण

रक्सौल।अनिल कुमार। नेपाल लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मिलेनियम और लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड के आयोजन में मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) के 1 करोड़ 40 लाख रुपये नेपाली के आर्थिक सहयोग से बीरगंज के लक्ष्मणवा–नौतन में निर्मित उक्त भवन का बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बीच उद्घाटन एवं हस्तांतरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन संजय खेतान ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मिलेनियम के अध्यक्ष लायन वीरेंद्र साह और लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड की अध्यक्ष लायन खुश्बू अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम में पर्सा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्णा थापा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम बिहारी पांडेय, मानव सेवा आश्रम के संस्थापक रामजी अधिकारी, मानव सेवा आश्रम बीरगंज के अभिभावक परिवार का संयोजक हरि गौतम, हेटौडा से आए हुए अंकिता सुमार्गी, अरुण सुमार्गी, बसन्त सर, बलिराम भट्ट,PDG लायन डी.एन. अग्रवाल, PDG लायन डा. आर.पी. खेतान, कैबिनेट सचिव लायन बासु तिमिल्सिना, कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन रामेश्वर गुप्ता, लायन गणेश लाठ, लायन प्रकाश थारू, एरिया चीफ लायन सुनील गुप्ता तथा लायंस क्लब इंटरनेशनल , डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बिमल सर्राफ सहित अन्य की सहभागिता रही।

LCIF के 1 करोड़ 40 लाख रुपये नेपाली के आर्थिक सहयोग से निर्मित भवन के हस्तांतरण के बाद मानव सेवा आश्रम में आश्रित व्यक्तियों के आवास, संरक्षण और सेवा प्रबंधन में और अधिक सुविधा होने की उम्मीद की गई है।

आयोजकों के अनुसार, नवनिर्मित भवन आश्रम में रह रहे असहाय तथा संरक्षण की आवश्यकता वाले लोगों को व्यवस्थित आवास एवं सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग करेगा।

कार्यक्रम का संचालन मानव सेवा आश्रम के देवेश मानव ने किया।

फोटो -लायंस क्लब के सहयोग से मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular