देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। नगर थाना के श्रीकृष्ण नगर, अमर हॉस्पिटल गली से 55 वर्षीय कुंडल उर्फ बागड़ महतो 29 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे से लापता हैं। बागड़ महतो बोलने और सुनने में पूरी तरह से असमर्थ हैं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन चिंतित हैं। मूल रूप से कोटवा थाना के फतुआ नवादा निवासी कुंडल उर्फ बागड़ महतो मोतिहारी गायत्री नगर निवासी रवीश कुमार के यहां काम करते थे। परिजनों द्वारा संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन करने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो रवीश कुमार ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने भी आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस हुलिए का कोई व्यक्ति दिखे, तो वे तुरंत परिजनों या पुलिस को सूचना दें।



