HomeBIHARमोतिहारीचंपारण सत्याग्रह स्वतंत्रता संग्राम की नींव और अहिंसा का पहला सफल प्रयोग:...

चंपारण सत्याग्रह स्वतंत्रता संग्राम की नींव और अहिंसा का पहला सफल प्रयोग: राधा मोहन सिंह

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने चरखा पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि 1917 का चंपारण सत्याग्रह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की मजबूत नींव था। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने भारत की धरती पर अहिंसा और सत्याग्रह का पहला सफल प्रयोग चंपारण में ही किया था। ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ उठे इस जन-आंदोलन ने अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर किया और शोषणकारी कुप्रथा समाप्त हुई। इस आंदोलन ने गांधीजी को राष्ट्रीय जननेता के रूप में स्थापित किया। चंपारण केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि विश्व इतिहास में अहिंसक जन-संघर्ष की ऐतिहासिक प्रयोगभूमि है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular