Homeबिहारहरसिद्धि में दामोवृति नहर पुल के पास लावारिस हालत में मिली स्कॉर्पियो,...

हरसिद्धि में दामोवृति नहर पुल के पास लावारिस हालत में मिली स्कॉर्पियो, जांच में जुटी पुलिस

-

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के थाना क्षेत्र में गुरुवार को दामोवृत्ति नहर पुल के समीप एक काले रंग की स्कॉर्पियो लावारिस हालत में मिलने से इलाके में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्कॉर्पियो बुधवार देर रात से ही नहर के बांध पर खड़ी थी। काफी देर तक वाहन के पास कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा और न ही किसी ने उस पर दावा किया। गुरुवार शाम तक स्थिति जस की तस रहने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में जमादार मोहम्मद गफ्फार, आदिल खान, सैफ जवान रामानंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने पाया कि वाहन लॉक था। इसके बाद स्कॉर्पियो को बरामद कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन वहां किन परिस्थितियों में छोड़ दिया गया। फिलहाल मामले में किसी अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की गाड़ी की पड़ताल की जा रही है.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts