Homeबिहारमोतिहारीपूर्वी चंपारण को बड़ी सौगात: ₹50 करोड़ के वाशिंग पिट का रेलमंत्री...

पूर्वी चंपारण को बड़ी सौगात: ₹50 करोड़ के वाशिंग पिट का रेलमंत्री करेंगे 17 को उद्घाटन

-

बापूधाम मोतिहारी बनेगा प्रमुख रेल टर्मिनल; दिल्ली, मुंबई व कोलकाता के लिए खुलेंगी नई ट्रेनें

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जीवधारा में करीब ₹50 करोड़ की लागत से तैयार अत्याधुनिक वाशिंग पिट का 17 अगस्त को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होने से न केवल बापूधाम मोतिहारी रेलखंड पर ट्रेनों की सफाई और रखरखाव बेहतर होगा, बल्कि मोतिहारी से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों के लिए राजधानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन नई ट्रेनों के परिचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

युद्धस्तर पर अंतिम दौर की तैयारियां

उद्घाटन की तिथि तय होते ही बापूधाम रेल प्रबंधन व निर्माण एजेंसी ज्योति कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग प्रा. लि., बेगूसराय शेष कार्यों को निपटाने में जुट गई है। पटरियों की इलेक्ट्रिक वेल्डिंग व तकनीकी दुरुस्ती का काम युद्धस्तर पर जारी है। सांसद राधामोहन सिंह द्वारा दिसंबर 2023 में शिलान्यास किए गए इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन जून 2025 थी, जो तकनीकी कारणों से करीब एक साल विलंबित होकर अब पूरी तरह तैयार है।

टर्मिनल स्टेशन के रूप में उभरेगा बापूधाम मोतिहारी

स्थानीय स्तर पर ही प्राइमरी मेंटेनेंस व गहन सफाई की सुविधा मिलने से ट्रेनों की लेट-लतीफी खत्म होगी और यात्रियों को स्वच्छ सफर मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह होगा कि अब बापूधाम मोतिहारी महज एक पासिंग स्टेशन न रहकर एक प्रमुख रेल टर्मिनल के रूप में उभरेगा, जिससे चंपारण के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts