देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। शहर के होटल लेमन ट्री में शुक्रवार की रात ईस्ट चंपारण लायंस क्लब का 48वां भव्य पदस्थापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष लायन अशोक जायसवाल ने की, जबकि मंच संचालन लायन सुधीर गुप्ता एवं लायन अजय आजाद ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा, फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अविनाश साह, सेकेंड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गीता शर्मा, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अमिताभ चौधरी तथा रीजन चेयरपर्सन लायन सुजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोगों का स्वागत व सम्मान किया गया।
सचिव लायन मनीष कु. झा ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर क्लब के सेवा कार्यों की झलकियां दीं। निवर्तमान अध्यक्ष लायन अशोक जायसवाल ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अविनाश साह ने नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला।
समारोह के मुख्य आकर्षण में इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन अमिताभ चौधरी ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसमें लायन ई. सुधांशु सिन्हा ने अध्यक्ष, लायन रिजू कुमार श्रीवास्तव ने सचिव तथा लायन रामप्रकाश सिन्हा ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इं. सुधांशु सिन्हा ने आगामी सत्र का विजन प्रस्तुत करते हुए सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष कार्य करने का संकल्प लिया। गेस्ट ऑफ ऑनर लायन गीता शर्मा ने नई टीम को अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा ने अपने प्रेरक संबोधन में सत्र 2026-27 की प्राथमिक योजनाओं सहयोग संजीवनी, स्नेह छाया, विद्या वंदन, और स्वर्ण क्रांति सहित अन्य अभियानों की जानकारी दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में नवनियुक्त सचिव लायन रिजू श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ सभा के समापन की घोषणा की गई। जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने दी।
इस भव्य समारोह में लायंस और लियो क्लब के सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से लायन विजय अग्रवाल, लायन प्रकाश नन्दा, मनोज जायसवाल, सतीश गुप्ता, जितेन्द्र ज्वेलर्स, विनय सिंह, सुधांशु रंजन, महेशचंद्र लाल, अभिषेक नारायण, चंदन कुमार, चंदू मिश्रा, पवन पुनीत चौधरी, उमेश चौहान, राजू सहारा, आदित्य सिंह, सोनल सरस्वती, संजीव कुमार, अनिल कुमार वर्मा, संतोष कुमार, शैलेश कुमार, शुभम गुप्ता, लियो अध्यक्ष अंकित प्रकाश, सचिव अर्जुन सरदार, कोषाध्यक्ष राजकिशन, आशुतोष नारायण, शुभम सर्राफ, आदित्य रंजन, रोहन कुमार, पुष्पम सिंह, बेतिया लायंस क्लब के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, जमील बार्मीकी, श्रीप्रकाश चौधरी, विनय वर्मा, अरुण कुमार सिन्हा, रोहित साह, गौरी जायसवाल, रंजीता गुप्ता, राहुल अग्रवाल, धर्मेन्द्र स्वर्णकार, राजेश कुमार, विभूति नारायण सिंह, सच्चिदानन्द सिंह, अंगद सिंह, अरविंद सर्राफ, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ॰ आशुतोष शरण, डॉ॰ सुरेश चंद्रा, डॉ एम यू अख्तर, डॉ॰ नारायण, डॉ॰ अभिनव दीपांकर, डॉ॰ सुजीत सिंह, डॉ॰ आमिर नेहाल, डॉ॰ राजेश श्रीवास्तव, एवं डॉ॰ विवेक गौरव आदि लोग शामिल थे।












