-अन्य मामले में दो गिरफ्तार
माला सिन्हा
पीपराकोठी : स्थानीय थाना की पुलिस ने विशेष छापामारी में चंद्रहिया गुमटी ये पास से 6.840 लीटर अंग्रजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य मामलों में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि विशेष छापेमारी के दौरान चंद्रहिया रेलवे गुमटी के समीप से 6.840 लीटर अंग्रजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में हत्या के प्रयास के मामले में ढेकहा विशुनपुर निवासी लालबाबू साह को गिरफ्तार किया गया है. वहीं उत्पाद अधिनियम के मामले में किशुनपुर निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है. जबकि उत्पाद अधिनियम के मामले में ही मथुरापुर मठगोपाल निवासी राकेश कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है












