Motihari | सविता लोकप्रिय |
एक करोड़ से अधिक के संदिग्ध जाली नोट, भारी मात्रा में चिल्ड्रेन नोट, पुलिस की वर्दी, कार, बाइक व हथियार के साथ सोना ज़ब्त।
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण की कोटवा पुलिस ने कथित फर्जी नोट गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपतपुर थाना क्षेत्र के वृत्ति टोला में शनिवार देर रात छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक करोड़ एक लाख रुपये के संदिग्ध जाली नोट, 13 लाख 20 हजार रुपये, 25 लाख रुपये के चिल्ड्रेन बैंक के नोट, 38 संदिग्ध सोने के बिस्किट, एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी, चार मोबाइल, एक डस्टर कार व दो बाइक ज़ब्त की है। एसडीपीओ सदर-2 जितेश पाण्डेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर नोट डबलर गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी की गयी।
इस दौरान वृत्ति टोला निवासी मोहम्मद सुलेमान, मुफस्सिल के गोड़वा निवासी मोहम्मद इम्तियाज, कोटवा निवासी बनारसी साह व कल्याणपुर के मनोज कुमार राम को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, नेपाल व दिल्ली से जुड़े होने की जानकारी मिली है। जाली नोट दिल्ली से लाए जाने की बात सामने आई है। बरामद नोटों व सोने के बिस्किटों की जांच करायी जाएगी। अभियान में एसडीपीओ दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी, अभिषेक कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित पांच थानों की पुलिस व जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल रही।
Motihari: Fake currency racket busted in Kotwa, four arrested with suspicious notes worth over one crore and weapons
Slug URL
motihari fake-currency-racket-busted-four-arrested-with-cash-weapons-in-kotwa
Tag Line
Motihari News, Kotwa Police Action, Fake Currency Racket Busted, SDPO Jitesh Pandey, Counterfeit Notes Seized Bihar,












