spot_img
Monday, February 2, 2026
Homeबिहारपटनासुशील कुमार सिन्हा बने ह्यूमन राइट्स डिफेंडर भोजपुर जिला अध्यक्ष

सुशील कुमार सिन्हा बने ह्यूमन राइट्स डिफेंडर भोजपुर जिला अध्यक्ष

-

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा।
ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने भोजपुर जिले के सुशील कुमार सिन्हा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि बिहार के सभी जिलों में अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत सुशील कुमार सिन्हा को भोजपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया। सोमवार को उन्हें अंगवस्त्र, मनोनयन प्रमाण पत्र और परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा, संस्थापिका-सह-महासचिव पूजा सिन्हा, उप-संस्थापिका सह एससी-एसटी विंग की महासचिव आशा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिंह, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण, राष्ट्रीय निगरानी सरिता देवी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिकित्सा अध्यक्ष डॉ. अंजली सिंह, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार झा, वैशाली जिला अध्यक्ष ज्योति सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारों के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर बिना भेदभाव के लोगों को न्याय, शिक्षा और चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संस्था के अब तक के कार्यों की संक्षिप्त जानकारी भी साझा की।

संस्थापिका पूजा सिन्हा ने नए जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा को धन्यवाद देते हुए निष्पक्ष रूप से सामाजिक समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उप-संस्थापिका आशा देवी ने कानूनी प्रक्रियाओं के पालन और समस्याओं के समाधान पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार झा ने मौलिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की और बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर न्याय दिलाने के लिए सतत प्रयासरत है।

Sushil kumar sinha Appointed as Human Rights Defender Bhojpur District President. Photo- deshvani

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts