spot_img
Wednesday, July 1, 2026
Homeबिहारतुरकौलिया चौक पर तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी पर...

तुरकौलिया चौक पर तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी पर गिरा मकान, चालक बाल-बाल बचा

-

देशवाणी। आशा कुमारी 

मोतिहारी।

तुरकौलिया चौक के समीप बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहा। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इस दौरान कथित ग्रामीण चिकित्सक डी. आलम का भवन पूरी तरह तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब जेसीबी से डी. आलम के मकान को गिराया जा रहा था, तभी अचानक पूरा ढांचा भरभराकर मशीन पर ही गिर पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जेसीबी चालक समय रहते सतर्क हो गया और वह बाल-बाल बच गया। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने डी. आलम समेत अन्य लोगों के भी मकान तोड़े, लेकिन करीब छह लोगों के घरों को नहीं तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में असंतोष देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर डी. आलम ने मंगलवार को विरोध जताते हुए अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी भी दी थी। बताया जाता है कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान हाई कोर्ट के आदेश पर चलाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अनीश आलम ने जनहित में याचिका दायर कर पीडब्ल्यूडी की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इस संबंध में सीओ संतोष कुमार ने बताया कि जिन पांच लोगों के मकान नहीं तोड़े गए हैं, वे भूमिहीन हैं। उनके लिए पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अभियान को निष्पक्ष बताते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts