HomeUncategorizedरेशमा की संदिग्ध मौत, ससुर और पति गिरफ्तार

रेशमा की संदिग्ध मौत, ससुर और पति गिरफ्तार

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र में 25 जुन 2026 गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध मौत की खबर है। इस बावत गुरुवार की सुबह लगभग 06:45 बजें मझौलिया थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मझौलिया थानान्तर्गत गढवा बाजरा अंर्तगत एक महिला रेशमा खातुन आयु लगभग 20 वर्ष पति अफरोज आलम, गढवा बाजार, थाना मझौलिया जिला पश्चिम चम्पारण बेतिया की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है। उपर्युक्त सूचना मिलते ही, मझौलिया थाना की पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए, उसके शव का एफएसएल टीम से निरीक्षण कराया तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारी ने मृत्यु समीक्षा प्रतिवेदन बनाया और शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा। तदुपरांत मृतक के परिजन के आवेदन पर मझौलिया थाना काण्ड संख्या 566/26 दिनांक 25जुन 2026 धारा 80(2)/3(5) बीएनएस अंकित करते हुए, त्वरित कारवाई कर नामजद प्राथमिक अभियुक्त उसके पति अफरोज आलम आयु लाभग 22 वर्ष पिता खेदु देवान (ससुर), खेदु देवान आयु लगभग 50 वर्ष पिता हसमुद्दीन शाह दोनो गढवा बाजार वार्ड नंबर 07 थाना मझौलिया,पश्चिम चम्पारण बेतिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर अग्रेत्तर विधि सम्मत कार्रवाई को न्यायालय को सौंप दिया है। उपर्युक्त कार्रवाई में बेतिया पुलिस के मझौलिया थाना की टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष अमर कुमार, पुअनि अनुज कुमार ओझा, पुअनि विवेक कुमार,परिपुअनि महताब आलम एवं थाना रिर्जव बल मझौलिया बेतिया पुलिस शामिल रहे। उपर्युक्त जानकारी बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति से मिली । 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular