Homeबिहारमोतिहारीस्टेशन पर भीड़ नियंत्रण को टीटीई टीम ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा के...

स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण को टीटीई टीम ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा के साथ टिकट चेकिंग अभियान तेज

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बापूधाम स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा और भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन पर एक विशेष टीटीई टीम को तैनात किया गया है। यह टीम बापूधाम स्टेशन के चीफ टीटीआई सुधीर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार काम कर रही है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने के लिए इन दिनों परीक्षार्थियों एवं आम यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग गेट पर जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को बनाए रखना रेल प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।

स्टेशन पर तैनात की गई यह टीम न केवल प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में भीड़ नियंत्रण में सहयोग कर रही है, बल्कि रेल राजस्व की रक्षा के लिए भी मुस्तैद है। इसी कड़ी में समस्तीपुर मंडल द्वारा एक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोतिहारी टीटीई स्क्वाड टीम ने गाड़ी संख्या 15202, 15215, 13022, 12557 और 15216 में सघन चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान 257 बिना टिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे मौके पर ही दो लाख छः हजार छह सौ पच्चीस रुपये का रेल राजस्व वसूला गया। टीम के सदस्य लगातार चेकिंग अभियान चलाकर बेटिकट यात्रियों की पहचान कर रहे हैं और मौके पर ही उनका टिकट बनाने का काम कर रहे हैं। टीम में चीफ टीटीआई सुधीर मिश्रा के साथ रणधीर चौधरी, बीरेन्द्र प्रसाद, मनोज राम, कुमार गौतम, रंजीत यादव, राकेश कुमार और रमेश कुमार जैसे अनुभवी टीटीई शामिल हैं, जो मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले समय में धैर्य बनाए रखें, नियमों का पालन करें और हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts