Homeबिहारमोतिहारी में आभूषण दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने को एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त,...

मोतिहारी में आभूषण दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने को एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, होगा सिक्योरिटी ऑडिट

-

Motihari | आशा कुमारी|
मोतिहारी। जिले में आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित आभूषण दुकानों का व्यापक सिक्योरिटी ऑडिट किया जाए।
इस पहल का उद्देश्य दुकानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करना और संभावित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है। जारी निर्देश के अनुसार, पुलिस टीम दुकान में लगे अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता की जांच करेगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी क्वालिटी और बैकअप सिस्टम का भी निरीक्षण किया जाएगा।
कैमरों का फोकस स्पष्ट है या नहीं, यह भी देखा जाएगा। यदि किसी दुकान में कैमरों की गुणवत्ता खराब पाई जाती है, तो दुकानदारों को बेहतर कैमरे लगाने की सलाह दी जाएगी। एसपी ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी आभूषण दुकानदार अपने यहां पुलिस विजिटिंग रजिस्टर रखें, जिसमें पुलिस की जांच और विजिट का रिकॉर्ड दर्ज किया जा सके। साथ ही दुकानों में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स का पूरा विवरण, जैसे पहचान पत्र और पते की जानकारी भी सत्यापित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर पेट्रोलिंग बढ़ाने और डायल 112 की टीमों को आभूषण दुकानों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि अपराधियों में भी भय का माहौल बनेगा। एसपी के निर्देश के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस पहल से दुकानदारों में भी सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts