spot_img
Tuesday, June 9, 2026
HomeBreakingफल विक्रेता का शव बरामद, पत्नी पुलिस हिरासत में, हो रही पूछताछ

फल विक्रेता का शव बरामद, पत्नी पुलिस हिरासत में, हो रही पूछताछ

-

 

Raxaul crime news by अनिल कुमार।

हरैया थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में आत्महत्या की सूचना पर पुलिस ने एक फल विक्रेता के शव रविवार को बरामद किया गया है। बाद में स्थानीय लोगों से विशेष जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी को पुलिस हिरासत में ले लिया। मृतक शेख रेयाजुल मियां था। वह यहां पर किराये के मकान में रहकर फल का व्यवसाय करता था।

फल विक्रेता के आत्महत्या करने की बात सामने आयी, लेकिन बाद में मामले में कुछ नए तथ्य आने पर पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़ कर जांच को आगे बढ़ा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि प्रेमनगर अहिरवा टोला में किराया का कमरा लेकर रहने वाले शेख रेयाजुल मियां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस टीम को भेज कर शव को अभिरक्षा में लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी चंदा खातून को पुलिस हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंध किसी गैर मर्द से थे, जिसको लेकर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था।बीते बीते शनिवार की रात भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद यह घटना घटित हुई है। 

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की वैज्ञानिक पद्धति से जांच में जूटी है। रेयाजुल के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर इस प्रकरण में प्रंचम द्ष्टया कथित दोषी उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है। 

शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि रेयाजुल यहां 7 साल से अधिक समय से रहता था और फल बेच कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो -फल विक्रेता का शव बरामद,लोगो की भीड़

Body of fruit seller recovered, wife in police custody, interrogation underway

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts