spot_img
Sunday, June 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीसिपाही भर्ती परीक्षा: मोतिहारी में उमड़ा 17 हजार परीक्षार्थियों का हुजूम, रेलवे...

सिपाही भर्ती परीक्षा: मोतिहारी में उमड़ा 17 हजार परीक्षार्थियों का हुजूम, रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बिहार केंद्रीय चयन परिषद के तत्वाधान में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को मोतिहारी शहर में भारी गहमागहमी रही। परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से तकरीबन 17,000 परीक्षार्थी मोतिहारी पहुंचे थे। शनिवार रात से ही शुरू हुआ परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला रविवार दोपहर परीक्षा समाप्ति के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।

शनिवार की रात से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर जुटने लगी थी। शहर के लगभग सभी होटल और लॉज फुल होने के कारण हजारों परीक्षार्थियों को सिर छुपाने की जगह नहीं मिली। मजबूरन अभ्यर्थियों ने बापूधाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म और परिसर में ही खुले आसमान के नीचे रात्रि विश्राम किया।

रविवार को शहर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोपहर एक बजे जैसे ही परीक्षा खत्म हुई, परीक्षार्थियों का हुजूम अपने घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ उमड़ पड़ा। कुछ ही देर में पूरा बापूधाम स्टेशन परिसर परीक्षार्थियों से खचाखच भर गया।

स्टेशन पर अचानक बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षाकर्मियों ने लाउड हेलर (माइकर) के माध्यम से लगातार घोषणाएं कर परीक्षार्थियों को शांत रहने और धैर्य बनाए रखने के लिए जागरूक किया। परीक्षार्थियों की भारी तादाद को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं, जिससे छात्रों को काफी सहूलियत हुई।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने पुष्टि की कि स्टेशन पर मौजूद सभी परीक्षार्थी सुरक्षित रूप से परीक्षा स्पेशल और अन्य नियमित ट्रेनों में सवार होकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। प्रशासन और रेलवे की मुस्तैदी के कारण इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts