Homeबिहारबेतियासप्तक्रांति एक्सप्रेस से उतरकर बाइक से भैरोगंज जा रही मां-बेटी को बोलेरो...

सप्तक्रांति एक्सप्रेस से उतरकर बाइक से भैरोगंज जा रही मां-बेटी को बोलेरो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

-

Bettiah | रविश मिश्र|

घायलों में भैरोगंज बाजार निवासी संतोष साह की पत्नी रेखा देवी एवं उनकी पुत्री अंजली शामिल।

बगहा। दिल्ली से आयी सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से बगहा स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से अपने घर लौट रही एक महिला और बच्ची सड़क हादसे का शिकार हो गयीं।

घटना परसा व देउरवा गांव के समीप मुख्य सड़क पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी।

एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान भैरोगंज बाजार निवासी संतोष साह की पत्नी रेखा देवी एवं उनकी पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गयी है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।

Bettiah | Bagaha: Woman and daughter seriously injured after speeding Bolero hits bike near Parsa

Slug URL

Bettiah-woman-and-daughter-critically-injured-bolero-bike-collision-bagaha

Tag Line

Bettiah updates, Bagaha News, Road Accident Bihar, Speeding Bolero Collision, Bhairoganj Police, GMCH Bettiah Refered, 

Related articles

Bihar

Latest posts