Homeबिहारबेतियानरकटियागंज अंचल का प्रभार आरओ को मिला, सीओ दो दिनों के अवकाश...

नरकटियागंज अंचल का प्रभार आरओ को मिला, सीओ दो दिनों के अवकाश पर

-

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा | 

नरकटियागंज। अंचल कार्यालय के कामकाज की कमान अब राजस्व अधिकारी (आरओ) के जिम्मे आ गयी है। अंचलाधिकारी (सीओ) सुधांशु शेखर के अगले दो दिनों तक आधिकारिक अवकाश पर चले जाने के कारण यह प्रशासनिक बदलाव हुआ है। सीओ की अनुपस्थिति में अब आरओ अशोक कुमार अपने मूल राजस्व अधिकारी के दायित्वों के साथ-साथ अंचलाधिकारी के सभी कार्यों और दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

विदित हो कि सामान्य दिनों में भी निवास, जाति, आय और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों के निष्पादन सहित अंचल के एक दर्जन से अधिक हल्का के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी आरओ के पास ही होती है। अब सीओ सुधांशु शेखर के दो दिनों के अवकाश पर रहने के कारण, समूचे अंचल के प्रशासनिक और राजस्व संबंधी सभी क्रियाकलापों के सुचारू संचालन का पूरा दायित्व आरओ अशोक कुमार संभालेंगे। ताकि आम जनता के जरूरी कामकाज प्रभावित न हों। अंचल कार्यालय द्वारा इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

Bettiah | Narkatiaganj | RO Ashok Kumar gets charge of circle office as CO goes on two-day leave

Slug URL

bettiah-ro-gets-additional-charge-narkatiaganj-circle-as-co-goes-on-leave

Tag Line

Bettiah updates, Narkatiaganj News, RO Ashok Kumar, CO Sudhanshu Shekhar, Narkatiaganj Circle Office, West Champaran Administration, 

Related articles

Bihar

Latest posts