Motihari |माला सिन्हा |
पिपराकोठी। स्थानीय महात्मा गाँधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में गुरुवार को अनुसूचित जाति के किसानों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पशु एवं मतस्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि पूर्वर्ति सरकार को अनुसूचित जाति जन जाति की चिंता नहीं थी लेकिन एनडीए की सरकार ने इनका बेहतर ख्याल रखा. पीएम मोदी ने हमारे समाज की तकदीर एवं तशवीर बदलने का काम किया है, उन्होंने पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब वर्ष 2005 में हमारी सरकार आई तो हमें विलखता एवं तड़पता बिहार मिला था लेकिन आज नितीश कुमार एवं सुशील मोदी ने मिलकर इस काबिल बनाया कि आज हमारे लिए बिहारी होना गर्व की बात है.












