spot_img
Sunday, July 26, 2026
Homeबिहारमोतिहारीहरसिद्धि में अवैध शराब के साथ उपेन्द्र महतो गिरफ्तार, 4 लीटर चुलाई...

हरसिद्धि में अवैध शराब के साथ उपेन्द्र महतो गिरफ्तार, 4 लीटर चुलाई शराब बरामद

-

देश वाणी – विवेक शर्मा 

हरसिद्धि। बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा वार्ड संख्या-06 में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उपेन्द्र महतो (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय बंसी महतो, निवासी भादा वार्ड संख्या-06, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम ने अभियुक्त के घर के पीछे छापेमारी की, जहां से 4.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जब्त की गई।

इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित 2018) की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

छापेमारी अभियान में एएसआई अजीत कुमार सिंह, उत्पाद सिपाही आकाश राज, सशस्त्र बल के जवान तथा मंतोष कुमार शामिल थे। उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts