फोटो : पुलिस गिरफ्त में फरार आरोपी
माला सिन्हा
पीपराकोठी : स्थानीय थाना की पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत थाना कांड में फरार चल रहे, दहेज हत्या, हत्या के प्रयास एवं पोस्को अधिनियम के अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी कर तीन कांडों में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 231/26 दहेज हत्या के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सलेमपुर निवासी लालाबाबू साह, थाना कांड सा0 196/26 हत्या के प्रयास में गिरफ्तार अभियुक्त ढेकाहा चैनपुर निवासी बच्चा लाल ठाकुर पे0 स्व0 उदित ठाकुर तथा थाना कांड संख्या 317/25 अपहरण अपहरण के मामले में गिरफ्तार झखरा जवाहर चौक निवासी अभियुक्त सुमन कुमार पासवान को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.












