HomeUncategorizedबेतिया पुलिस ने अलग अलग जगहों से 116,83 किलोग्राम मादक पदार्थ के...

बेतिया पुलिस ने अलग अलग जगहों से 116,83 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ एक कार किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया, नरकटियागंज।

बेतिया पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर जांच के दौरान 116.83 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों में घोंघा गांव का मनमोहन कुमार और कोटवा गांव निवासी मोतीलाल मांझी शामिल है। मामले में नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बैगनआर कार से भारी मात्रा में गांजे की खेप बलथर के रास्ते निकलने वाली है। सूचना पर एक टीम गठित कर बलथर चौक के समीप नाकेबंदी की गई। इसी बीच बलथर चौक पर कार पहुंची। रोककर तलाशी लेने पर कार की डिक्की से आठ बंडल में 111.440 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया साथ ही तस्कर मनमोहन को पकड़ा गया। गिरफ्तार मनमोहन कुमार गोपालपुर थाना के घोघा गाव निवासी के रूप में हुई है। उधर दूसरी तरफ भंगहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई छापेमारी में सिसवा मंदिर के समीप से 5.430 किलो ग्राम गांजा के साथ मोतीलाल मांझी को पकड़ा गया। जो की भंगहा थाना के कोटवा गाव निवासी है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनो जगहों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि गांजे की खेप को मुजफ्फरपुर ले जाने वाले थे। दोनो मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular