spot_img
Wednesday, July 22, 2026
HomeUncategorizedविश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य पार्षद ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य पार्षद ने किया पौधरोपण

-

चनपटिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चनपटिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रजनी देवी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

मुख्य पार्षद रजनी देवी ने सीएचसी परिसर के ओपीडी भवन, मुख्य द्वार तथा पुराने भवन के आसपास विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए पौधरोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा।

मौके पर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, राजकिशोर प्रसाद, दीपक शुक्ला, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts