HomeUncategorizedनरकटियागंज: एसएसबी में कस्टम एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

नरकटियागंज: एसएसबी में कस्टम एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बेतिया,रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने और सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के मुख्यालय में एक दिवसीय कस्टम एक्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 44वीं वाहिनी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यशाला में सीमा पार से होने वाली तस्करी, प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही पर रोक लगाने और जांच प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के गुर सिखाए गए। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बेतिया के कस्टम सुपरिटेंडेंट मो. अब्दुल मनान ने बलकर्मियों को कस्टम एक्ट की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने सीमा पर आने-जाने वाले सामानों को जब्त करने, उनकी कानूनी जांच करने और सीजर लिस्ट बनाने आदि विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में एसएसबी की विभिन्न वाहिनियों के जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें 21वीं वाहिनी बगहा, 47वीं वाहिनी रक्सौल, 65वीं वाहिनी बेतिया और मेजबान 44वीं वाहिनी नरकटियागंज की सभी सीमा चौकियों से आए अधीनस्थ अधिकारियों और बलकर्मियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण से सीमा पर तैनात जवानों को कानूनी प्रक्रियाओं को समझने और तस्करों के खिलाफ सटीक व प्रभावी कार्रवाई करने में काफी मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular