spot_img
Tuesday, July 21, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में नौ वर्ष के एक बच्चा के साथ युवक ने किया...

मोतिहारी में नौ वर्ष के एक बच्चा के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, पीड़ित बच्चा अस्पताल मे भर्ती।

-

मोतिहारी। आशा कुमारी
मोतिहारी में नौ वर्ष के बच्चा के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस पीड़ित मासूम को लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुँची है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना मोतिहारी के मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा खेलने के लिए निकला था। उसी समय गांव के एक युवक ने उसे बहला फुसला कर ले गया। उसके साथ गंदा काम किया। जब पीड़ित चीखने चिल्लाने लगा, तब उसका आवाज़ सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। तब तक आरोपी युवक वहाँ से फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने इसके सूचना मुफ़सील थाना की पुलिस को दिया। मौके पर पहुँची पुलिस पीड़ित को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करया है। वही आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी के माँ पिता को पुलिस थाने ला कर पूछताछ कर रही है। घटना को ले कर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की एक मासूम से अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है। वही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts