spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारबेतियाबगहा : धनहा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, टेंपो के गुप्त...

बगहा : धनहा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, टेंपो के गुप्त तहखाने से शराब ज़ब्त, दो गिरफ्तार

-

Bettiah | नवल कुमार ठाकुर| 

बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। धनहा चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान एक तीन पहिया टेंपो में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त तहखाने से 41.54 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की गई। इस कार्रवाई के दौरान मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जिले के लौरिया थाना क्षेत्र निवासी धीरज कुमार व अशोक महतो के रूप में हुई है। उत्पाद थाना बगहा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सीमा से जुड़े सभी चेकपोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में धनहा चेकपोस्ट पर संदिग्ध टेंपो की तलाशी लेने पर गुप्त तहखाने से शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ टेंपो को भी ज़ब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Bagaha: Excise department seizes 41.54 liters of liquor hidden in tempo’s secret compartment at Dhanha checkpost, two arrested

Slug URL

Bettiah-excise-department-seizes-liquor-tempo-secret-cavity-dhanha-checkpost-bagaha

Tag Line

Bagaha Excise Action, Dhanha Checkpost News, Liquor Seized Bihar, Alcohol Smuggling Crackdown, Loriyan Youth Arrested,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts