HomeUncategorizedहरसिद्धि के लाल ने बंगाल में खिलाया कमल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

हरसिद्धि के लाल ने बंगाल में खिलाया कमल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित।

मोतिहारी। आशा कुमारी 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिहार के कर्मठ कार्यकर्ताओं को 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘अभिनंदन समारोह’ में सम्मानित किया गया। इस समारोह में पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि निवासी एवं भाजपा युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम् सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सम्मानित किया। श्री शिवम हरसिद्धि बाबू टोला के रहने वाले समाजसेवी महावीर सिंह के पौत्र व रामबाबू सिंह के पुत्र है। श्री शिवम् ने पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा क्षेत्र में दो महीने से अधिक समय तक प्रवास कर बूथ-स्तर तक संगठन को मजबूत किया और पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। उनके जमीनी कार्य और रणनीतिक सूझबूझ की शीर्ष नेतृत्व ने भी सराहना की है। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री सिंह ने कहा: “पार्टी द्वारा दिया गया हर दायित्व मेरे लिए सौभाग्य है और मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करता हूं। पश्चिम बंगाल का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं था। यह चुनाव बंगाल की सुरक्षा, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और सनातन संस्कृति की रक्षा का चुनाव था। डर और भय के माहौल में दिन-रात संगठनात्मक कार्य करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन बंगाल को बचाने के लिए इस कठिन चुनौती को अवसर में बदलने में पार्टी ने हर कदम पर साथ दिया। आज गर्व महसूस होता है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है। उन्होंने आगे कहा जनसेवा, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ मैं निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया, उसके लिए हृदय से आभार। भविष्य में भी जो भी दायित्व मिलेगा, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular