spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया के योगापट्टी में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले साइबर कैफे पर प्रशासन...

बेतिया के योगापट्टी में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले साइबर कैफे पर प्रशासन का छापा। दो कर्मचारी हिरासत में, कैफे को किया गया सील

-

बेतिया/ योगापट्टी प्रखंड में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर फर्जी दस्तावेज बनाने के बड़े मामले का खुलासा किया गया है। निदेशक, डीआरडीए, शअरुण प्रकाश ने बताया कि गुप्ता साइबर कैफे जिसका CSE ID- 244222230013 है। इस दुकान का संचालन सुनील प्रसाद द्वारा किया जा रहा था, दुकानदार द्वारा आधार कार्ड में अवैध तरीके से उम्र सुधारने, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है। उक्त साइबर कैफे द्वारा बीएसएनएल कर्नाटक का आईडी यूज करके फर्जी तरीके से बाईपास कर आधार में उम्र का करेक्शन किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया तथा प्राथीमिकी दर्ज करा दी गयी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, एक इंकजेट प्रिंटर, एक पीवीसी प्रिंटर तथा कई संदिग्ध एवं फर्जी दस्तावेज जब्त किए। जब्त दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात शामिल हैं। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान साइबर कैफे में कार्यरत दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर स्थानीय थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी दस्तावेज संबंधी कार्य केवल अधिकृत केंद्रों से ही कराएं तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts