Bettiah| रवि कुमार मिश्रा|
नरकटियागंज। शिकारपूर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने कहा कि बकरीद पर्व शांति और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। मुस्लिम समुदाय के लोग इसे हर्षोल्लास के साथ मनाते है। इसमें दूसरे समुदाय के लोग जो इष्ट मित्र है वो भी शामिल होते है। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। किसी भी तरह का वीडियो या आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालें। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी।
एसडीएम ने कहा कि पर्व को लेकर हरेक चौक चौराहों पर दंडाधिकारियों के साथ साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती रहेगी। पर्व के दौरान उपद्रव करने वाले बख्से नही जाएंगे। वहीं एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर सादे लिवास में भी पुलिस अधिकारियों को गस्त में लगाया जाएगा ताकि शांति पूर्ण ढंग से पर्व को सम्पन्न कराया जा सके।
वहीं, नवागत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को गश्त पर लगाया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी लोगो से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, साथ ही किसी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील किया।बैठक में बीडीओ सुरज कुमार सिंह, सीओ सुधांशु शेखर, आरओ अशोक कुमार, गुलरेज अख्तर, वर्मा प्रसाद, सत्यम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।












