HomeUncategorizedपिपरा, जीवधारा व सेमरा समेत 7 छोटे स्टेशनों पर लगेंगे 70 अत्याधुनिक...

पिपरा, जीवधारा व सेमरा समेत 7 छोटे स्टेशनों पर लगेंगे 70 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे

देश वाणी। दिलीप दुबे|

मोतिहारी। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के बापूधाम मोतिहारी रेलवे सुरक्षा बल परिक्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के प्रमुख छोटे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अत्याधुनिक क्लोज सर्किट (सीसीटीवी) कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल से आरपीएफ को आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट के कमांडर भरत प्रसाद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांटी, मोतीपुर, महवल, पीपरा, जीवधारा, सेमरा व मझौलिया स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहें है।

हर स्टेशन पर लगेंगे दस-दस सीसीटीवी कैमरे

आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए प्रत्येक चिह्नित स्टेशन पर दस-दस आधुनिक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस परियोजना में दो विशेष प्रकार के कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। एक बुलेट कैमरा, जो निश्चित दिशाओं और संवेदनशील रास्तों पर लगातार कड़ी नजर रखेंगे। जबकि दूसरा पीटीजेड कैमरा, जो चारों तरफ घूमने (360 डिग्री) और दूर तक जूम करने की क्षमता रखते हैं। इन कैमरों से पूरे स्टेशन परिसर की लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी। इस नई व्यवस्था के बाद अब छोटे स्टेशनों पर भी सुरक्षा का स्तर बड़े जंक्शनों जैसा मजबूत हो जाएगा।

“इन अत्याधुनिक कैमरों के लग जाने से रेलवे स्टेशनों पर होने वाली चोरी, उठाईगीरी और असामाजिक तत्वों की हरकतों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सकेगी। यह डिजिटल निगरानी आरपीएफ के लिए रेलवे संपत्ति की रक्षा करने और यात्रियों को भयमुक्त माहौल देने में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।”

— भरत प्रसाद, आरपीएफ पोस्ट कमांडर, बापूधाम मोतिहारी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular