spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कवायद तेज

मोतिहारी को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कवायद तेज

-

-शहर के प्रमुख स्थलों पर हो रही है आकर्षक वॉल पेंटिंग

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम द्वारा शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को एक नई पहचान देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक चित्रकारी और जागरूकता संदेशों (वॉल पेंटिंग) से सजाया जा रहा है। इस मुहिम का उद्देश्य शहर को सुंदर बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

महापौर प्रीति कुमारी ने सोमवार को शहर में चल रहे वॉल पेंटिंग कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि किसी भी शहर की असली पहचान उसकी स्वच्छता, सुंदरता और व्यवस्थित वातावरण से होती है। मोतिहारी को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में स्थापित करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नागरिक सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और नगर निगम का सहयोग करें।

नगर निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा अभियान नगर आयुक्त आशीष कुमार के मार्गदर्शन और देखरेख में चलाया जा रहा है। दीवारों पर की जा रही पेंटिंग में केवल कला ही नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण संदेश भी शामिल हैं। निगम प्रशासन का मानना है कि इन चित्रों से शहर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, साथ ही लोगों में अपने शहर के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी।

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts