HomeUncategorizedगंडक नदी में फेंका जा रहा ब्रेड फैक्ट्री का कचरा, प्रशासन मौन

गंडक नदी में फेंका जा रहा ब्रेड फैक्ट्री का कचरा, प्रशासन मौन

बगहा नगर स्थित गंडक नदी में ब्रेड फैक्ट्री का कचरा फेंके जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बेकरी और ब्रेड फैक्ट्री से निकले सड़े-गले ब्रेड तथा अन्य कचरे को प्लास्टिक पैकेट सहित नदी में बहाते देखा जा सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंडक नदी गंडक नदी बगहा नगर की प्रमुख जलधारा है, जिसमें पूरे वर्ष पानी रहता है। इसके बावजूद नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि फैक्ट्री का कचरा और प्लास्टिक नदी में फेंके जाने से जल प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे जलीय जीवों और आसपास के पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ सकता है।
इस बावत पूछे जाने पर नगर परिषद बगहा के कार्यपालक अधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द इस फैक्ट्री का पता लगाकर उसपर कड़ी करवाई की जाएगी।

Bettiah bread-factory-waste-thrown-into-gandak-river-administration-silent

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular