spot_img
Tuesday, July 7, 2026
Homeबिहारमोतिहारीआर्म्स लाइसेंस की आड़ में कारतूस का खेल, 28 कारतूस के साथ...

आर्म्स लाइसेंस की आड़ में कारतूस का खेल, 28 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

-

देश वाणी। आशा कुमारी।

आर्म्स लाइसेंस का दुरुपयोग कर अवैध रूप से कारतूस का धंधा करने के आरोप में कलाम अंसारी नामक युवक गिरफ्तार

तलाशी के दौरान घर से 28 कारतूस,आर्म्स लाइसेंस बुक और खरीदारी की पर्ची ज़ब्त; पहले जमा किए जा चुके थे कारतूस

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई सामने आयी है,जहां पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक युवक को 28 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई मुरारपुर पंचायत के औरैया गाँव में की गयी।गिरफ्तार युवक की पहचान गाँव के ही जमशेद अंसारी के पुत्र कलाम अंसारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार,जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।सूचना थी कि कलाम अंसारी अपने आर्म्स लाइसेंस की आड़ में अवैध तरीके से कारतूस की खरीद-बिक्री कर रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया,जिसने त्वरित छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।पुलिस ने कलाम के घर से 28 कारतूस बरामद किए हैं।इसके अलावा,उसके पास से आर्म्स लाइसेंस की बुक और कारतूस खरीदने की पर्ची भी मिली है।पुलिस के अनुसार,कलाम ने पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में अपनी रायफल के साथ 67 कारतूस थाने में जमा कराए थे।ऐसे में उसके घर से दोबारा 28 कारतूस का मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है।इस कार्रवाई में बीडीओ गुलशन कुमार,थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि कलाम अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में तुरकौलिया और हरसिद्धि थाने में कई मामले दर्ज हैं।

Motihari | Youth Arrested With Twenty Eight Cartridges Under Guise Of Arms License In Harsidhi Motihari

URL Slug : bihar-motihari-harsidhi-auraiya-village-youth-arrested-cartridges-arms-license-misuse-police

Tagline : Harsidhi police arrested a youth with 28 cartridges from Auraiya village following inputs of illegal ammunition trade under the guise of an arms license.

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts