spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारबेतियानरकटियागंज : गोखुला और हरदीटेढ़ा पैक्स चुनाव नामांकन संपन्न, अध्यक्ष पद के...

नरकटियागंज : गोखुला और हरदीटेढ़ा पैक्स चुनाव नामांकन संपन्न, अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

-

Bettiah| रवि कुमार मिश्रा |

हरदी टेढ़ा से चार और गोखुला पंचायत से पाँच अभ्यर्थियों ने किया नामांकन; कार्यकारिणी समिति के लिए 31 सदस्य मैदान में।

 नामांकन पत्रों की जाँच के लिए 22 व 23 मई की तिथि निर्धारित; स्क्रूटनी के बाद फाइनल प्रत्याशियों की सूची होगी जारी।

नरकटियागंज। प्रखंड के गोखुला और हरदी टेढ़ा पंचायत में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दिन के नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए 9 एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 31 अभ्यर्थियों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हरदी टेढ़ा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रामनारायण महतो, अजय कुमार कुशवाहा, रामपति देवी एवं सुशील कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, गोखुला पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर प्रसाद, कृपानिधि श्रीवास्तव, कुंदन कुमार, कमलेश कुमार एवं कुलदीप प्रसाद चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के कार्यकारिणी सदस्य पद पर कुल 31 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। पैक्स चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब 22 एवं 23 मई को प्रखंड मुख्यालय में सभी नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) की जाएगी।

Bettiah | Nomination Completed For Gokhula And Harditedha PACS Election In Narkatiaganj Nine Candidates For Post Of Chairman.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts