spot_img
Wednesday, May 20, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी कोर्ट ले जाने के दौरान चाँदमारी चौक पर पुलिस गाड़ी से...

मोतिहारी कोर्ट ले जाने के दौरान चाँदमारी चौक पर पुलिस गाड़ी से कूदकर फरार तस्कर दोबारा गिरफ्तार

-

देश वाणी। अनिल कुमार।

रक्सौल। मैत्री पुल से गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर मंगलवार को कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस गाड़ी से कूदकर फरार हो गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद देर शाम उसे उसके घर से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, एसएसबी ने मैत्री पुल पर वाहन जाँच अभियान के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महानंद बड़हरवा गाँव निवासी मंटू कुमार को 32.450 ग्राम गांजा जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जिला मुख्यालय मोतिहारी के चाँदमारी चौक के पास पुलिस वाहन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपित ने पुलिस बल को धक्का दिया और हथकड़ी समेत गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी गयी। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। देर संध्या आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Motihari | Smuggler Escaped From Police Van At Chandmari Chowk Motihari Arrested Again From Home

URL Slug : motihari-chandmari-chowk-smuggler-escaped-police-vehicle-re-arrested-haraiya-police

Tagline : A drug smuggler who escaped from a moving police vehicle at Chandmari Chowk in Motihari was re-arrested by Haraiya police.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts