HomeUncategorizedथरुहट महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों से 10-10 रुपये सहयोग...

थरुहट महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों से 10-10 रुपये सहयोग की अपील

Bettiah | कौशल कुमार|

जनसहयोग से बनेगा कॉलेज का नया भवन, ग्रामीणों से दस-दस रुपये अंशदान की अपील।

सचिव डॉ. शारदा प्रसाद ने स्नातक छात्रों को ससमय नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराने का दिया निर्देश।

हरनाटांड़। बगहा-2 प्रखंड स्थित थरुहट महाविद्यालय हरनाटांड़ के प्रांगण में ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव प्रोफेसर डॉ. शारदा प्रसाद ने की, जबकि संचालन सदस्य दृग नारायण खतईत द्वारा किया गया। बैठक में महाविद्यालय के विकास और बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने के संबंध में कई अहम निर्णय लिए गए।
सचिव डॉ. शारदा प्रसाद ने बताया कि महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य को गति देने के लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है। इसके तहत क्षेत्र के प्रत्येक गाँव के हर व्यक्ति से दस-दस रुपये का चंदा लिया जाएगा, ताकि जनभागीदारी से भव्य भवन का निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्नातक के छात्रों से समय पर नामांकन और रजिस्ट्रेशन कराने की भी अपील की। ट्रस्ट के सदस्यों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में भारतीय थारू कल्याण महासंघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार महतो सहित तपा चौपारण और राजपुर के कई पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Bettiah | Appeal to the villagers to contribute Rs 10 each for the construction of Tharuhat College building.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular