HomeUncategorizedनरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार गंभीर रूप...

नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल

Bettiah | रवि कुमार मिश्रा|

नरकटियागंज। नरकटियागंज-बेतिया मुख्य सड़क पर कोइरगावां चौक के समीप गुरुवार को दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार सड़क पर गिर गए।

घटना के बाद आसपास में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। घायलों की पहचान पिपरा दियुलिया निवासी सुचिन्द्र राम,करण पासवान साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गाव निवासी दिलीप कुमार और सावा मुखिया के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा दिउलिया निवासी सुचिंद्र राम और करण पासवान एक ही बाइक पर सवार होकर नरकटियागंज से राजपुर मठिया गांव मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी सावा मुखिया और दिलीप कुमार उर्फ गुमानी मुखिया अपनी बाइक से नरकटियागंज की ओर आ रहे थे। कोइरगावा चौक के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे सभी घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चारों घायलों की स्थिति अत्यंत नाजुक है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए चारों को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इधर सूचना पर पहुचीं शिकारपूर पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। थानाध्यक्ष ज्वला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस बल को भेजा गया है। घायलों को बेतिया इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Bettiah |Ramnagar | Two bikes collided violently on the Narkatiaganj-Bettiah main road, four seriously injured.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular