Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के प्यूमा शोरूम पर फायरिंग मामले में दो संदिग्ध हिरासत में,...

मोतिहारी के प्यूमा शोरूम पर फायरिंग मामले में दो संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही छापेमारी

-

Motihari | अमृता वर्मा |

मिस्कॉट और जानपुल इलाकों में पुलिस की विशेष टीम ने की छापेमारी।

शोरूम संचालक द्वारा अब तक पुलिस को नहीं दिया गया है कोई लिखित आवेदन।

मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के बैंक रोड स्थित एक शोरूम पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मिस्कॉट और जानपुल मोहल्ले में छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस गोपनीयता बरत रही है, जिसके तहत हिरासत में लिये गये संदिग्धों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

चर्चा है कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि, घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी शोरूम संचालक राजू कुमार द्वारा अब तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने शोरूम को निशाना बनाकर फायरिंग की थी, जिसमें गोली शोरूम के बोर्ड पर जा लगी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश-

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ (SDPO) दिलीप कुमार ने मौके पर पहुँचकर जांच की और शोरूम संचालक से जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Motihari | Two suspects detained in Motihari’s Puma showroom firing case, police conducting raids.

Related articles

Bihar

Latest posts