spot_img
Saturday, June 27, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी कोटवा में स्नातक परीक्षा केन्द्र के बाहर परीक्षार्थी की चाकू घोंपकर...

मोतिहारी कोटवा में स्नातक परीक्षा केन्द्र के बाहर परीक्षार्थी की चाकू घोंपकर हत्या, कैंपस में भारी बवाल

-

Motihari| सविता लोकप्रिय|

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले के कोटवा स्थित एकेआरआर ( अशर्फी कुंवर राम रतन राय) कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक परीक्षार्थी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। छात्र स्नातक की परीक्षा देने आया था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और छात्रों ने कॉलेज कैंपस में शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कॉलेज कैंपस को चारों तरफ से सील कर दिया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कॉलेज के प्राध्यापकों को फिलहाल अंदर ही रोक लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है।

पूरी खबर थोड़ी देर में-

परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र की कॉलेज गेट पर चाकू मारकर हत्या, आक्रोशितों ने कैंपस में शव रखकर किया प्रदर्शन

कोटवा। पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड अंतर्गत कझिया स्थित रामरतन राय अशर्फी कुंअर महाविद्यालय के गेट पर सोमवार को दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात से पूरा इलाका दहल उठा। स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा देने आए छात्र रितेश यादव की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा निवासी विद्या प्रसाद यादव के पुत्र के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रितेश पहली पाली की परीक्षा देकर जैसे ही कॉलेज के मुख्य द्वार से बाहर निकला, वहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने रितेश पर चाकू से ताबड़तोड़ इतने वार किए कि वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव को कॉलेज कैंपस में ही रखकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे घंटों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

सूचना पर 112,टीम पहुँची और शव को क़ब्ज़े मे ले लिया। फिर सदर-2 डीएसपी जितेश पांडेय, कोटवा, पिपराकोठी एवं भोपतपुर थाना की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यूट्यूब रील्स और वीडियो बनाने को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपित सरोज यादव की पहचान कर ली है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है।

Motihari | A candidate was stabbed to death outside a graduate examination center in lKotwa, sparking widespread uproar on the campus.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts