HomeUncategorizedमिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

Bettiah|अमित गिरि|

मैनाटांड| थाना क्षेत्र के बसंतपुर एसएसबी कैंप के समीप भलुवाहिया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गयी। मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान बसंतपुर गांव निवासी शेख गजनवी के पुत्र शेख सद्दाम के रूप में की गयी है।

मिली सूचना के अनुसार, शेख सद्दाम ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान भलुवाहिया गांव के समीप ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आनन-फानन में घायल चालक को मैनाटांड अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बेतिया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही सद्दाम ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।

Bettiah | Driver dies as soil-laden tractor-trolley overturns in Mainatad, family in shock

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular